क़ुरबानी के बदले सदक़ह*

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करें

क़ुरबानी के बदले सदक़ह*

⭕आज का सवाल .⭕

अगर कोई क़ुरबानी न करे उसके बदले क़ीमत सदक़ह कर दे तो दुरुस्त है ? या क़ुरबानी ही ज़रूरी है ?

🔵जवाब🔵

حامدا و مصلیا و مسلما

क़ुरबानी के दिनों में (क़ुरबानी वाजिब हो तो) क़ुरबानी ही ज़रूरी है क़ीमत  का सदक़ह काफी नहीं , बाज़ों को जानवर लाने काटने और तक़सीम का बोझ पड़ता है, तो इन कामों पर भी बहुत अजरो सवाब दिया जाता है, अगर ये चीज़ न करनी हो तो छोटे जानवर की क़ीमत देकर उस की क़ुरबानी करने का किसी को भी वकील-ज़िम्मेदार बना सकते है, या बड़े जानवर में हिस्सा ले सकते है, लेकिन क़ुरबानी ही करनी पड़ेगी, उन पैसों से किसी की मदद करने से क़ुरबानी का वाजिब ज़िम्मे से न उतरेगा, और गुनेहगार होगा.

हाँ अगर किसी वजह से उन दिनों में क़ुरबानी नहीं कर पाया और दिन गुज़र गए  तो फिर क़ीमत का सदक़ह ज़रूरी है.

फतावा महमूदिया जदीद १७/३१० से माखूज

و الله اعلم بالصواب

✏मुफ़्ती इमरान इस्माइल मेमन

🕌उस्ताज़े दारुल उलूम रामपुरा, सूरत, गुजरात, इंडिया.

हमारे Facebook पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करें

Comments

Popular posts from this blog

इस्लाम में दया और करुणा का महत्व