Skip to main content
केरल संकटः तुर्की के बाद इस मुस्लिम देश ने भी किया केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का एलान
नई दिल्ली – केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए भारत सरकार ने 500 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है.वहीं भारत के अन्य राज्यों की सरकारों ने भी केरल में मदद भेजी है. इसी कड़ी में मिडिल ईस्ट के देशों ने भी भारत के राज्य केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का ऐलान कर दिया है.यूनाइटेड अरब एमिरेट्स के राष्ट्रपति ने इस मामले में बड़ा फैसला सुनाया है.
उन्होंने केरल में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राष्ट्रीय आपातकालीन समिति का गठन करने के निर्देश जारी किए हैं.दरअसल अरब एमिरेट्स के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान ने यह अहम फैसला केरल के बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की स्थिति को देखते हुए लिया है.
राष्ट्रपति के द्वारा जारी किए गए निर्देश के मुताबिक, इस समिति की अध्यक्षता अमीरात रेड क्रिसेंट (ईआरसी) करेगी. जिसमें संयुक्त अरब अमीरात के मानवीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. स्थानीय मीडिया के अनुसार यह समिति सऊदी अरब में भारतीय निवासी समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों की मदद भी लेगी.
आपको बता दें कि केरल में इस वक्त बाढ़ के कारण दो लाख से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं. वही 300 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. इस माहौल में लोग खाने पीने तक के मोहताज हो गए हैं जिसके चलते देश के कई लोगों ने भी केरल में निजी तौर पर मदद भेजी है. गौरतलब है कि अब तक केरल में बचाव कार्य में लगे एनडीआरएफ की टीम ने 80 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है वही कई लोग राहत शिविरों में रह कर गुजारा कर रहे हैं.
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें इस्लामिक विचार मोहम्मद सादिक हुसैन
Popular posts from this blog
Comments
Post a Comment