Islamic vichar 1973 के अरब-इजराइल युद्ध मे अमेरिका के इजराइल के समर्थन की वजह से शाह फैसल अल सऊद ने अमेरिका पर तेल प्रतिबंध लगा दिया था जो ऑइल एम्बारगो के नाम से मशहूर हुआ, अमेरिका और पूरी दुनिया मे तेल की कमी हो गयी और तेल के दाम चार गुना तक बढ़ गये, अमेरिका के हर पेट्रोल पंप कई किलोमीटर लंबी लाइने लगी रहती तेल की चोरी रोकने के लिए पैट्रोल पंप मालिक दिन रात खुद बंदूक ले कर चौकीदारी करते, कई व्यवसाय ठप पड़ गये और हर चीज़ की कीमत बहोत बढ़ गयी । इस्लामिक विचार फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करें इस समस्या को खत्म करने के लिए अमेरिका के स्टेट ऑफ सेक्रेटरी हेनरी किसिंगर सऊदी अरब आये और शाह फैसल से इस प्रतिबंध को हटाने का अनुरोध किया , इस पर शाह फैसल ने इसरायली सेना को मिस्र के कब्ज़ा किये हुए सिनाई और सीरिया के गोलन हाइट से इसरायली सेना की वापसी के साथ कुछ और शर्ते रखी, अमेरिकी सेक्रेटरी ने इस पर इजराइल से बात चीत का भरोसा दिलाया और कहा कि पहले सऊदी अरब तेल प्रतिबंद हटाये और अगर सऊदी अरब ने ऐसा नही किया तो अमेरिकी सेना सऊदी अरब पर हमला कर के उसे बरबाद कर देगी,...